Sunday, October 25th, 2026

RTO: अब पेंडिंग काम पूरा करवाने की तैयारी

भोपाल
लॉकडाउन के दौरान आरटीओ कार्यालय में कामकाज नहीं होने के कारण अब 24 हजार से अधिक परमानेंट लायसेंस के रिन्यू होने का मसला गहरा गया है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में जुलाई में रिन्यू किए जाने वाले करीब 24 हजार परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड (आरसी) को बनाने में मुश्किल आएगी। इस काम को निपटाने में कम से कम डेढ़ महीने का समय लगेगा।

आरटीओ में अब  स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अन्य शाखाओं से कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर पेंडिंग काम को पूरा करवाने की तैयारी चल रही है।  करीब 15 महीने की अवधि के दौरान लैप्स हुए डीएल और आरसी की 30 जून को मोहलत खत्म हो रही है। इस तारीख के बाद संबंधित डीएल धारी और वाहन मालिकों को अपने दस्तावेज रिन्यू करवाना होंगे। इसे लेकर संबंधित डीएल धारकों व वाहन मालिकों ने अभी से अगले महीने के अपाइंटमेंट बुक करना शुरू कर दिए हैं।

 

#RTO

Source : Agency

पाठको की राय