Saturday, October 24th, 2026

RTO चेक पोस्ट: MP के अफसर बोले राज्य सरकार का जो निर्णय होगा वैसा काम करेंगे

भोपाल
चेक पोस्ट को बंद करना मध्य प्रदेश में आसान नहीं है। राज्य शासन पिछले कई सालों पर इस पर अंतिम फैसला नहीं ले सका। इस संबंध में कई बार विभाग की बैठक भी हुई, लेकिन केंद्र की मंशा अनुसार फैसला नहीं हो सका है।

बताया जाता है कि राज्य शासन इसलिए चेक पोस्ट बंद नहीं कर रहा है, ताकि प्रदेश की सड़क पर ओवर लोड माल वाहन नहीं गुजर सकें। यदि परिवहन विभाग अपनी चेक पोस्ट बंद कर देगा तो ओवर लोडिंग वाहनों को पकड़ना या रोकना आसान नहीं होगा। इसके चलते शासन इन चेक पोस्ट को बंद करने से फिलहाल बच रहा है। जबकि केंद्र सरकार पिछले पांच सालों से लगातार प्रदेश सरकार से चेक पोस्ट बंद करने को लेकर पत्राचार कर रही है। इस दौरान कई राज्यों में परिवहन विभाग के चेक पोस्ट बंद हुए, लेकिन मध्य प्रदेश सहित करीब आधा दर्जन राज्यों में यह व्यवस्था अब भी लागू है। 

 

#RTO

Source : Agency

पाठको की राय