Friday, October 23rd, 2026

RTI से हुआ खुलासा- पीएम मोदी ने पिछले नौ साल में कितनी बार ली छुट्टी

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले नौ साल के कार्यकाल में एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। एक आरटीआइ के जरिए यह जानकारी सामने आई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से आरटीआइ के जवाब में कहा गया है कि पीएम मोदी ने बीते नौ वर्षों में देश और विदेश में 3000 से अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

आरटीआइ से मिली जानकारी
पुणे के एक सिविल राइट एक्टिविस्ट प्रफुल्ल शारदा को आरटीआइ से ये जानकारी मिली है। प्रफुल्ल शारदा ने आरटीआइ के जरिए पीएमओ से जानकारी मांगी थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से अब तक कितने दिन आफिस में उपस्थिति दर्ज कराई है।

एक भी दिन नहीं ली छुट्टी
इस पर पीएमओ की ओर से बताया गया कि पीएम मोदी लगातार ड्यूटी पर हैं। उन्होंने कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद से एक भी दिन भी छुट्टी नहीं ली है। पीएमओ ने 31 जुलाई 2023 को ये जवाब दिया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स पर आरटीआइ की एक प्रति साझा की है।

 

#RTI

Source : Agency

पाठको की राय