Tuesday, October 20th, 2026

शिक्षक को ब्लैकमेल करने वाला RTI एक्टिविस्ट दिल्ली से गिरफ्तार

कांकेर.

कांकेर में शिक्षक को ब्लैकमेल करने वाले फरार आरटीआई एक्टिविस्ट शाहरुख खान को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर शिक्षक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामला उजागर होने के बाद ही आरटीआई एक्टिविस्ट अंडरग्राउंड हो गया था।

पुलिस आरोपी एक्टिविस्ट की कई दिनों से तलाश कर रही थी। गुरुवार को गिरफ्तार कर कांकेर में कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी बेहोशी का नाटक करने लगा। पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने जांच में कोई भी बीमार होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।

 

#RTI activist absconded after

Source : Agency

पाठको की राय