Wednesday, October 21st, 2026

पुलिस मे शिकायत होते ही आरटीआई कार्यकर्ता ने कार वापस लौटाई

कोरबा
कार खरीदने के बाद किश्त अदा करने मे आनाकानी करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर ने अपने खिलाफ पुलिस में शिकायत होने के बाद कार जिससे खरीदी थी उसे वापस लौटा दी।

प्राप्त समाचारो के अनुसारआरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर के खिलाफ कोरबा एमपी नगर निवासी राम प्रकाश जायसवाल ने पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरटीआई कार्यकर्ता मनीष राठौर ने वर्ष 2018 में राम प्रकाश जायसवाल के नाम पर जीप कम्पास वाहन फाइनेंस कराया था। जिसका डाउन पेमेंट 6 लाख रुपए मनीष राठौर के द्वारा किया था। शेष रकम बाद में देने का वायदा कर आगे का किस्त राम प्रकाश जायसवाल को पटाने के लिए कहा था ,चौकी रामपुर पुलिस में शिकायत पत्र के अनुसार मनीष राठौर के बातों में आकर रामप्रसाद जायसवाल के द्वारा आगे का किस्त पटाई जा रहा थी। लगभग 3 साल व्यतीत हो जाने व किस्त की रकम 4 लाख से ऊपर हो जाने पर शिकायत के द्वारा मनीष राठौर से रकम मांगने पर मनीष राठौर टालमटोल करता रहा।

मनीष राठौर के द्वारा किस्त का रकम नही देने पर प्रार्थी ने किस्त पटाना बंद कर दिया तब फाइनैंस कंपनी वाले शिकायतकर्ता को परेशान करने लगे ,इस बात की जानकारी मनीष राठौर को देने पर भी किस्त का रकम नही दे रहा था। वही साथ ही मोबाइल उठाना बंद कर दिया एवं गाड़ी वापस करने से मना कर दिया था।  राम प्रसाद जायसवाल द्वारा पुलिस सहायता केंद्र रामपुर में शिकायत दर्ज करायी गई। शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलने पर मनीष राठौर ने  शिकायतकर्ता राम प्रकाश जायसवाल को कार वापस कर दी।

 

#RTI

Source : Agency

पाठको की राय