Sunday, October 25th, 2026

कटनी जिले में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए 83 करोड़ रुपए स्वीकृत

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि कटनी जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 83 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 51 करोड़ रुपए और राज्य सरकार द्वारा 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

   स्वीकृत राशि से कराए जाने वाले कार्यों में 96 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 6 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार  के लिए 27 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 31 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 829 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना,  2936 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य , 256  उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे कटनी जिले की लगभग 13 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय