Sunday, October 25th, 2026

नगरीय निकायों को चुंगी कर क्षतिपूर्ति की राशि 300 करोड़ रूपये जारी

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि चुंगी कर समाप्त होने के फलस्वरूप चुंगी कर से प्राप्त होने वाली राशि की क्षतिपूर्ति के लिए 300 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं। यह राशि 413 नगरीय निकाय, 5 केंटोनमेंट क्षेत्र और एक साडा के लिये जारी की गई है। इस राशि का उपयोग निकाय कर्मचारियों के वेतन और अन्य कार्य में किया जा सकेगा। यह राशि मई माह के लिये आवंटित की गई है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय