Thursday, October 22nd, 2026

RR vs GT: नंबर 3 पर अश्विन क्यों? संजू सैमसन ने मैच के बाद बताई वजह

नई दिल्ली
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2022 में दूसरी हार का स्वाद गुरुवार को हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस ने चखाया। सीजन 15 के 24वें मुकाबले में राजस्थान को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार का कारण राजस्थान के बैटिंग ऑर्डर में फेरबदल को बताया जा रहा है। जोस बटलर ने 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी थी, मगर इसके बावजूद टीम ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने अश्विन को भेजा। अगर इस नंबर पर खुद कप्तान संजू सैमसन आते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।

मैच हारने के बाद कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि अश्विन को नंबर तीन पर खिलाने की प्लानिंग राजस्थान नीलामी के समय से कर रहा था। जी हां, इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह टीम के लिए नंबर चार-पांच पर भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं। मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा "आप कह सकते हैं कि हमने 15-20 रन अधिक दे दिए लेकिन आपको उनके बल्लेबाज़ों को श्रेय देना होगा। मुझे लगता है कि अगर हमारे पास विकेट शेष होते तो हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे। हम रन रेट के मामले में आगे थे लेकिन बात विकेटों की थी। ट्रेंट बोल्ड आखिरी ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे, हमें इस मैच में उनकी कमी खली। उनका अनुभव और पावरप्ले में उनके कौशल को हमने मिस किया। वह जल्द से जल्द वापस आ जाएंगे। हार्दिक का अच्छा दिन था आज। उन्होंने अच्छी बल्लेबाज़ी की, गेंदबाज़ी की और फ़ील्डिंग में लाजवाब प्रदर्शन किया। मेरे अनुभव से मैं कह सकता हूं कि हमें अगले मैच में दमदार वापसी करनी होगी। जल्द से जल्द वापसी करना बहुत ज़रूरी है।"

 

#RR vs GT

Source : Agency

पाठको की राय