Friday, October 23rd, 2026

रेल संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा में आरपीएफ की भूमिका सराहनीय

भोपाल
 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को रेलवे संपत्ति, यात्रियों और उनसे जुड़े मामलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसे रेल सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा सफल अंजाम दिया जा रह।

  रेल सुरक्षा बल, रेल संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने हेतु चैबिसों घंटे सतत् कार्य करते हुये सुरक्षित माल परिवहन के साथ- साथ रेल यात्रियो की सुरक्षा एवं सहायता भी कर रही है। रेल सुरक्षा बल द्वारा पश्चिम मध्य रेल से गुजरने वाले लाखों यात्रियों को हरसंभव सहायता की जा रही है एवं महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियों का अनुरक्षण करते हुये सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।

    मंडल के भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, नर्मदापुरम, इटारसी, विदिशा, बीना, शिवपुरी आदि स्टेशनों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों से संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है।

    मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये 58 सीसीटीवी कैमरें स्थापित किये गये हैं। इसकी मॉनीटरिंग 24 घंटे मण्डल नियंत्रण कार्यालय में की जाती है।

32 राजधानी, मेल एवं एक्सप्रेस गाड़ियों की एस्कार्टिंग।  रेल सुरक्षा बल भोपाल मंडल द्वारा मिशन नन्हें फरिश्ते के अंतर्गत 01 अप्रैल- 2022 से 20 मार्च-2023 तक लावारिस एवं घर से भागे हुये 249 बच्चों को उनके परिजनों एवं सामाजिक संस्थाओं को सुपुर्द किया।

    मिशन अमानत के अंतर्गत 01 अप्रैल 2022 से 20 मार्च-2023 तक यात्री गाड़ियों में एवं स्टेशनों पर छूटे हुये कुल 341 नग सामान बरामद कर, समान की कुल कीमत रूपये 7,057,120/-थी। बरामद सामान  यात्रियों को वापिस सुपुर्द किया।
    
 "मिशन जीवन रक्षा’’ * के तहत- रेल सुरक्षा बल द्वारा वर्ष के दौरान 01 अप्रैल से 20 मार्च 2023 तक  37 यात्रियों/व्यक्तियों को बचाते हुये उनके जीवन को सुरक्षित किया गया।

  आपरेशन मिशन मेरी सहेली के अंतर्गत  01 अप्रैल 2022 से 20 मार्च 2023 तक 4737 ट्रेन अटैंड कर 20728 महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान कर खैरियत ली गई।      
जनसम्पर्क अधिकारी,
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल

 

Source : Agency

पाठको की राय