Sunday, October 25th, 2026

रॉयल लेडीज सर्किल व रॉयल राउंड टेबल ने बच्चों को डोनेट किया लेगिस व खिलाया खाना

रायपुर

रायपुर रॉयल लेडीज सर्किल 197 और रायपुर रॉयल राउंड टेबल 317 के सदस्य मंगलवाल को नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड नामक संस्था पहुंचे जहां पर उन्होंने बच्चों को दोपहर का खाना खिलाया, उसके बाद 50 बच्चियो को लेगिस डोनेट किया। इसे पाकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।

इस अवसर पर लेडीज सर्किल की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, राउंड टेबल एरिया - 3 की अध्यक्ष सुमित बारडिया, लेडीज सर्किल प्रोजेक्ट कनवेनर प्रगति बारडिया, राउंड टेबल प्रोजेक्ट कन्वेनो रोहित अग्रवाल तथा टेबलर भूपेश और आकाश उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय