छत्तीसगढ़ के फूलों से बने गुलाल को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान
रायपुर। अपने हर्बल गुलाल के लिये अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित करने वाली श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड ने बिहान के साथ हाथ मिलाते हुए स्व सहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में तैयार किए जा रहे फूलों के गुलाल को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का बीड़ा उठाया है। इसी के साथ इस कंपनी ने अपने नये उपक्रम ग्रीन ब्लीडज के साथ नई तकनीक के साथ वॉटर टैंक बाजार में उतारे हैं साथ ही कृषि उपयोग में आने वाले पाईप भी इसमें शामिल हैं।
यह जानकारी कंपनी के संचालक गण अनुज गोयल व उमंग गोयल ने दी। अनुज ने बताया कि श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड विगत 50 वर्षो से हर्बल गुलाल का निमार्ण कर रही है। यह देश की एक मात्र हर्बल गुलाल बनाने वाली कंपनी है जो कि नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एलबीआरआई) के हर्बल गुलाल बनाने की तकनीक से गुलाल का निर्माण करती है। इस कंपनी द्वारा निर्मित गुलाल 25 से अधिक देशों को निर्यात किये जाते हैं। अनुज गोयल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बिहान में महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किये जाने वाले फूलों के गुलाल को और नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट की तकनीक से और अधिक परिष्कृत कर इसे राष्ट्रीय और अंतराष्ट्री बाजार में पेश किया जायेगा जिससे छत्तीसगढ़ के इस उत्पाद को उनकी कंपनी के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके कंपनी के द्वारा तैयार किए गये हर्बल गुलाल बॉलीवुड में खासे लोकप्रिय तो हैं ही साथ ही अन्य महत्वपूर्ण समारोह में उनके कंपनी द्वारा निर्मित गुलाल का प्रयोग किया जाता है।
उमंग गोयल ने ग्रीन ब्लीट्ज कंपनी के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आज सबसे अधिक लोग अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान दे रहे हैं जिनमें शुद्ध जल की उपलब्धता एक हैं। आज के इस दौर में ग्राहक अपने स्वास्थ्य के प्रति जितना सजग है उतनी उनकी कंपनी ग्रीन ब्लीट्ज। जो उच्च और नवीनतम क्लालिटी के वॉटर टैंक तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिवेश में जो नाना प्रकार की बीमारियों से मनुष्य ग्रसित हो रहा है उनमें से एक पानी भी है। उनकी कंपनी ने लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान में रखते हुए उन्हें शुद्ध जल प्राप्त हो सके इसके लिये नवीनतम टेक्रालॉजी से वर्जीन फूड मटेरियल का उपयोग करते हुए कॉपर युक्त वॉटर टैंक का निमार्ण किया है जिसमें पानी पूरी तरह से शुद्ध रहता है। इस प्रकार का वॉटर टैंक बनाने वाली उनकी पहली कंपनी है,कंपनी द्वारा निर्मित वॉटर टैंकों पर 10 वर्ष की गारंटी कंपनी द्वारा दी जा रही है। इसके साथ ही कृषि में सिंचाई के लिये उनके कंपनी द्वारा जो पाईप तैयार किया गया है उसमें अत्याधुनिक नवीनतम तकनीक का उपयोग किया गया है जिससे सभी मौसम में ये सुरक्षित रहते हैं।
श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ की एकमात्र कंपनी है जिसके 50 से अधिक देशों में व्यापारिक संबंध है और निरंतर अपने अनुभवों नई तकनीक बेहतर क्वालिटी और श्रेष्ठ सर्विस के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नये मुकाम की ओर अग्रसर है। कंपनी की की सोच उसकी कार्यकरने की व्यापारिक शैली के कारण राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड को छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास में विगत 50 वर्षों से अपनी सार्थक भूमिका निभाने पर सम्मानित किया। इसके अलावा देश के हिंदी के एक प्रतिष्ठित अखबार के द्वारा भी श्री गणेशा ग्लोबल गुलाल प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया जा चुका है।

पाठको की राय