Thursday, October 22nd, 2026

बालिका शिक्षा के लिए रूम टू रीड इंडिया का जागरूकता अभियान जारी

अमिताभ पाण्डेय,भोपाल
 बालिका शिक्षा के प्रति सहयोग करने पर अभिभावकों को जागरूक करने के लिए अनेक सामाजिक संस्थाओं की और से कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

सामाजिक संस्था रूम टू रीड ने भी भोपाल के शिवाजीनगर में स्थित  सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पालक बैठक के साथ ही बालिकाओं को पाठ्य सामग्री  का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल के  जिला शिक्षा अधिकारी  नितिन सक्सेना , योजना अधिकारी  मुकेश शर्मा  थे।

सामग्री वितरण कार्यक्रम में छठवीं कक्षा की बालिकाओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे l रूम टू रीड इंडिया भोपाल की ओर से  बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अधिकारी  बबलू यादव  ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया । उन्होंने अपने संबोधन में  सभी पढ़ने योग्य उम्र की  बच्चियों को रोजाना स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से आग्रह  कियाl  कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य डॉ मालिनी वर्मा ने  सभी बच्चियों को सामग्री वितरण कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होनें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

इसी प्रकार रूम टू रीड इंडिया की ओर से बालिका शिक्षा कार्यक्रम  तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर कोलार में भी पालक बैठक और पाठ्य सामग्री वितरण का कार्यक्रम किया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  पूर्व पार्षद आरती पवन बोरोना उपस्थित रहे। श्री बोराना के साथ ही  स्कूल प्राचार्य श्रीमती मंजू तिवारी  ने भी  बच्चियों को सामग्री वितरण कर शिक्षा के लिए प्रेरित किया ।
यह जानकारी नीलम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अपनी खबर  को  दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय