Tuesday, October 20th, 2026

Ronaldo ने Coca-Cola की बोतल हटाई, कंपनी को हुआ 29,323 करोड़ का घाटा

बुजापेस्ट

यूरो कप की मौजूदा चैंपियन टीम पुर्तगाल है और क्रिस्टियानो रोनाल्डो उसी पुर्तगाली टीम के कप्तान हैं. ऐसे में हंगरी के खिलाफ मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. लेकिन टेबल पर कोका कोला की बोतल देखते ही रोनाल्डो बिफर पड़े.रोनाल्डो (Ronaldo) ने गुस्से में चिल्लाकर कहा, 'कोल्ड ड्रिंक (Coca-Cola) नहीं, हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए.' बता दें कि 36 साल के रोनाल्डो (Ronaldo) फिट रहने के लिए किसी भी तरह के कोल्ड और एयरेटेड ड्रिंक से दूर रहते हैं. वो दुनिया के सबसे फिट और सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं.


रोनाल्डो के इस कदम से कंपनी के शेयरों की कीमत धड़ाम हो गई. सोमवार को मार्केट खुलने से पहले कोका-कोला के एक शेयर की कीमत 56.10 अमेरिकी डॉलर थी, लेकिन कुछ ही देर यह लुढ़ककर 55.22 डॉलर तक आ गई. इससे कोका-कोला (Coca-Cola) के बाजार मूल्यांकन में 4 बिलियन डॉलर यानी 29,323 करोड़ रुपये की कमी आ गई.

 

#Coca-Cola

Source : Agency

पाठको की राय