Thursday, October 22nd, 2026

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक से हथियार के बल पर 26 लाख 40 हजार की लूट

सिवान
बिहार के सिवान जिले में रामराज्य मोड़ स्थित आशीर्वाद पैलेस के ठीक सामने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में अपराधियों ने 26 लाख 40 हजार लूट की घटना को अंजाम दिया है। कर्मियों को बंधक बनाकर अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये लूट लिए हैं। बताया जाता है कि घटना के समय बैंक में केवल दो महिला कर्मी मौजूद थी। बैंक के पास सुरक्षा कर्मी का नहीं होना बताया जा रहा है। पुलिस अपराधियों की पहचान को लेकर बैंक व बाहर में लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। घटना को अंजाम देने आए सभी अपराधी मुँह में मास्क व हेलमेट पहने हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी रुपये बैग में भरकर फरार हो गए।

 

 

#Robbery

Source : Agency

पाठको की राय