Monday, October 19th, 2026

पटना में दिनदहाड़े डकैती; फाइनेंस कंपनी में घुसे अपराधी, स्टाफ को बंधक बनाकर लूटे आठ लाख कैश

पटना.

पटना के बिहटा में शनिवार को दिनदहाड़े हथियार के बल पर अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी डकैती की है। अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के सभी स्टाफ को बंधक बनाकर आठ लाख कैश लूट लिए। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक सभी अपराधी फरार हो गए। इधर, सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम, दानापुर एएसपी, बिहटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। पुलिस ने इलाके को सील कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बिहटा बाजार में महिंद्रा फाइनेंस कंपनी का आउटलेट है। शनिवार को आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी ग्राहक बनकर महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में घुस गए। बताया जा रहा है कि सभी अपराधी कंपनी में घुसते ही वहां के स्टाफ को हथियार के बल पर अपने कब्जे में लिया और सभी को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया। इसके बाद लॉकर में रखे गए आठ लाख कैश लूट लिये। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी आराम से वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिहटा थाने को दी। बिहटा थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

#Criminals looted#eight lakh cash#staff hostage#finance company.

Source : Agency

पाठको की राय