Sunday, October 25th, 2026

सड़कें बारिश के कारण बनी तालाब, कई कॉलोनियों में भरा पानी, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ा

घाटशिला
घाटशिला क्षेत्र में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। शहर के कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति बन गई। छोटे-छोटे पहाड़ी नालों में अचानक तेजी से जलस्तर बढ़ने लगा। स्वर्णरेखा का जलस्तर भी अचानक बढ़ गया। घाटशिला मुख्य बाजार में जलजमाव की स्थिति बन गई। घाटशिला के काशिदा तामुकपाल में नाले का जलस्तर बढ़ गया। इसके कारण तामुकपाल जाने वाली सड़क के बीच में बना छोटा पुल डूब गया। पुल के ऊपर से नाला का पानी बहने लगा। सड़क से आवागमन ठप हो गया। काशिदा से तामुकपाल का संपर्क कट गया। नाला के ऊपर से बहते पानी के बीच कई लोग दूसरे छोर तक जाते दिखे।

भारी बारिश के कारण कई जगह जलजमाव
घाटशिला के गोपालपुर व बिहारी कॉलोनी में भी भारी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई। जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। शहर में भारी बारिश के बीच यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रहीं। दिन के लगभग साढ़े 11 बजे बारिश की रफ्तार कम होने से लोगों ने हल्की राहत की सांस ली है।

 

#Roads#ponds formed

Source : Agency

पाठको की राय