Saturday, October 24th, 2026

भागलपुर में नौ करोड़ से बनेगा दोगच्छी से जीरोमाइल तक रोड, निर्माण पर हेडक्वार्टर की मुहर

भागलपुर
एनएच 80 के दोगच्छी से जीरोमाइल के बीच शहरी हिस्से की सड़क पीडब्ल्यूडी को मिलने के बाद इसके निर्माण पर हेडक्वार्टर की मुहर लग गयी है. पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क का निर्माण करायेगा. करीब नौ करोड़ खर्च आयेगा. सड़क का निर्माण ठेका एजेंसी करेगी. नौ माह का समय निर्धारित है.

सबकुछ ठीक-ठाक रहा, तो दुर्गापूजा से पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा. पीडब्ल्यूडी ने टेंडर निकाल दिया है. टेंडर निकालने के बाद इसमें थोड़ी-बहुत बदलाव किया है.

दोगच्छी से जीरोमाइल के बीच सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनायी जा रही है. 23 सितंबर को टेक्निकल बिड खुलेगा. टेक्निकल बिड खुलने की तिथि 28 अगस्त निर्धारित थी.

विभागीय अधिकारी के अनुसार रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल में ऑफिस का नाम छूट गया था. इससे टेंडर की तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गयी है. कांट्रैक्टरों के लिए बिड डाॅक्यूमेंट डाउनलोड करने की तिथि 27 जुलाई से 27 अगस्त रखी गयी है. अपलोड करने की आखिरी तिथि 27 अगस्त है.

सिटी में घूरनपीर बाबा चौक से कचहरी चौक के बीच अंडरपास और चार जगहों की सड़क पर फुट ओवर ब्रिज के निर्माण को पिछले साल मंजूरी नहीं मिली. पथ निर्माण विभाग के भागलपुर प्रमंडल ऑफिस ने यह सभी कार्यों को फिर से एक्शन प्लान में शामिल किया है.

विभागीय अधिकारी के अनुसार इस बार के एक्शन प्लान में अंडरपास और फुटओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी मिलने की संभावना है. हेडक्वार्टर के कहने पर ही एक्शन प्लान में डाला गया है. फुटओवर ब्रिज बरारी में सुंदर वन के पास, जेल रोड में सरकारी स्कूल, कजरैली रोड में दाउदवाट एवं हंसडीहा रोड में गणेशपुर के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा.

 

#Road

Source : Agency

पाठको की राय