Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में हुई सड़क विकास निगम की बैठक

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल की 44वीं बैठक मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में हुई। बैठक में सड़क विकास निगम द्वारा संचालित अधोसंरचना निर्माण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों तथा प्रबंधकीय विषय विचार के लिए प्रस्तुत किए गए।

बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी, अपर मुख्य सचिव वन जे एन कंसोटिया, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह, प्रमुख सचिव खनिज राघवेंद्र कुमार सिंह, सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Road Development Corporation

Source : Agency

पाठको की राय