Saturday, October 24th, 2026

मोखपाल से कटेकल्याण ब्लाक मुख्यालय पहुंच सड़क-पुलिया हुई क्षतिग्रस्त

दंतेवाड़ा
जिले में लगातार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में वर्षा का सबसे ज्यादा असर कटेकल्याण ब्लाक में देखने को मिल रहा है, यहां मोखपाल से कटेकल्याण ब्लाक मुख्यालय को जोड?े वाली सड़क जगह-जगह से कट गई है, पुलिया भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे अब इस सड़क से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।

मोखपाल से कटेकल्याण की दूरी 26 किलोमीटर की है, ये सड़क दर्जनों ग्राम पंचायत को ब्लाक मुख्यालय से जोड़ती थी। अब मोखपाल, महाराकरका, भुसारास, बड़े गुडरा, छोटे गुडरा, एटेपाल, पखनाचूहा जैसे कटेकल्याण ब्लाक की ग्राम पंचायत •े लोगों को ब्लाक मुख्यालय के काम के लिए सौ किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ेगा। जबकि मोखपाल से पहले इसकी दूरी मात्र 26 किलोमीटर पड़ती थी।

 

#headquarters

Source : Agency

पाठको की राय