Wednesday, October 21st, 2026

Road Accident: महाशिवरात्रि में अपने घर जा रहे थे दो युवक, ट्रक की टक्कर से गई जान; गांव में पसरा मातम

बलरामपुर.

बलरामपुर रामानुजगंज राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पर तहसील के पास 10:30 बजे के आसपास अंबिकापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, राजपुर विकासखंड के ग्राम आरा निवासी दीपक यादव (20) पुत्र शिव प्रसाद यादव, कपिल पाया (20) पुत्र राम पाया बलरामपुर विकासखंड में जल जीवन मिशन में कार्य करते थे। महाशिवरात्रि के दिन दोनों अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान 10:30 बजे के करीब अंबिकापुर की ओर से खाली ट्रक सीजी 30 E 7011 आ रहा था, जिसकी रफ्तार बहुत तेज बताई जा रही है। ट्रक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों री मौत हो गई। घटना की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग की टीम एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाशिवरात्रि के दिन ग्राम आरा के दो युवकों के मौत से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

 

#Two youth lost lives in truck collision

Source : Agency

पाठको की राय