Sunday, October 25th, 2026

झारखंड के बोकारो जिले में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार CISF जवान की मौत

बोकारो
झारखंड के बोकारो जिले में सड़क हादसा हो गया है, जिसमें एक सीआईएसएफ जवान की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप का है। बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान उमेश दास अपने आवास से बोकारो स्टील प्लांट ड्यूटी के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में लिया जिसमें सीआईएसएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, मामले में बोकारो के सिटी डीएसपी ने कहा कि गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

#CISF jawan riding a bike died

Source : Agency

पाठको की राय