Road Accident: कवर्धा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत
कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों एक ही परिवार के है। सिटी कोतवाली कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 व घायल का नाम सुखनंदन यादव उम्र 18 है।
ये तीनों शुक्रवार शाम के समय कवर्धा से ग्राम नेवारी होते हुए अपने बाइक से घर ग्राम दुल्लापुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। हादसे में मौके पर ही नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 की मौत हो गई। वहीं घायल सुखनंदन यादव उम्र 18 की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
#Two members#family died#bike collided#tractor trolley#Kawardha.

पाठको की राय