Wednesday, October 21st, 2026

आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्रॉफी 2022: कारपोरेट ग्रुप में आरएनटीयू भोपाल फाइनल में

भोपाल
रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तृतीय आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्राफी 2022 के कारपोरेट ग्रुप ए के दूसरे क्वालीफायर मैच में आज आरएनटीयू भोपाल विरुद्ध भोपाल स्ट्राइकर के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर आरएनटीयू भोपाल ने बल्लेबाजी का फैसला लिया। आरएनटीयू भोपाल के बल्लेबाज शिवम शुक्ला के 21 गेंद पर 33 रन, वीरेंद्र मीणा के 11 गेंदों पर 22 रन और सागर शुक्ला के 11 गेंद पर 24 रन की मदद से 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 153 रन बनाएं। भोपाल स्ट्राइकर के गेंदबाज दीपक सपकाले ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, अभिषेक ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट और मानिक संजय ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भोपाल स्ट्राइकर के बल्लेबाज मानिक संजय के 36 गेंद पर 38 रन, शिखर के 25 गेंद पर 29 रन और मंडल के 10 गेंद पर 14 रन की मदद से 19.1 ओवर में ऑल आउट होकर 129 रन ही बना सकी। आरएनटीयू भोपाल के गेंदबाज शुभम सोलंकी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट, सलमान ने चार ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट, राहुल शिंदे ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। आरएनटीयू भोपाल ने 24 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। आरएनटीयू भोपाल के ऑलराउंडर शिवम शुक्ला को दोहरे प्रदर्शन (33 रन और 1 विकेट) के लिए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. शिव शक्ति श्रीवास्तव, चीफ लाइब्रेरियन डॉ. राकेश खरे और वीरेंद्र मीणा के हाथों मैन ऑफ द मैच दिया गया।

 

 

#RNTU Champions Trophy 2022

Source : Agency

पाठको की राय