Wednesday, October 21st, 2026

आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्रॉफी 2022: ग्रुप ए में भोपाल स्ट्राइकर एलिमिनेटर मैच जीता

भोपाल
रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तृतीय आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्राफी 2022 के कार्पोरेट ग्रुप के ग्रुप ए में आज एलिमिनेटर मैच भोपाल स्ट्राइकर विरुद्ध मास्टर 11 के बीच खेला गया। आज टास जीतकर भोपाल स्ट्राइकर ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मास्टर 11 के बल्लेबाज मयंक खन्ना के 35 गेंद पर 29 रन, अनिकेत परहार के 18 गेंद पर 23 रन और नीरज जयसवाल के 16 गेंद पर 19 रन की मदद से 18.4 ओवर में आलआउट होकर 131 रन बनाई। भोपाल स्ट्राइकर के गेंदबाज राहुल 3.4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट, फिरोज ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट और मंडल ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट झटके। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरे भोपाल स्ट्राइकर के बल्लेबाज मानिक संजय के 52 गेंद पर 59 रन, अमिताभ वर्मा के 15 गेंद पर 24 रन और अभिषेक के 17 गेंद पर 14 रन की मदद से 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 134 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया। मास्टर 11 के गेंदबाज संकेत ने 3.1 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, अनिकेत परमार ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट और अभिषेक गौर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लेने में सफलता हासिल की। भोपाल स्ट्राइकर के बल्लेबाज मानिक संजय को शानदार बल्लेबाजी के लिए विश्वविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर सब लेफ्टिनेंट मनोज मनराल के हाथों मैन ऑफ द मैच दिया गया।

 

#RNTU Champions Trophy 2022

Source : Agency

पाठको की राय