Wednesday, October 21st, 2026

आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्रॉफी 2022: गवर्नमेंट ग्रुप में भोपाल पुलिस ने नगर निगम को हराया

भोपाल
रबीन्द्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित तृतीय आरएनटीयू चैम्पियन्स ट्राफी 2022 के गवर्नमेंट ग्रुप में आज भोपाल पुलिस विरुद्ध नगर निगम के मध्य मैच खेला गया। टॉस जीतकर नगर निगम ने गेंदबाजी का फैसला लिया। भोपाल पुलिस के बल्लेबाज विशाल के 30 गेंद पर 47 रन, सौरव के 26 गेंद पर 24 रन और भीम के 6 गेंद पर 11 रन की मदद से 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 151 रन बनाए। नगर निगम के गेंदबाज जावेद ने 4 ओवर 25 रन देकर चार विकेट अजय सिंह ने 4 ओवर में 25 रन देकर दो विकेट और बिट्टू ने 3 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी नगर निगम के बल्लेबाज मुदस्सर आलम के 41 गेंद पर 68 रन, बिट्टू के 7 गेंद पर 14 रन और हेमंत परोचे के 8 गेंद पर 10 रन की मदद से 19.1 ओवर में 10 विकेट खोकर मात्र 135 रन ही बना सके। भोपाल पुलिस के गेंदबाज गौतम ने 4 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए 11 रन देकर 3 विकेट, नीतीश ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट और सुनील चंद्र ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट झटके। भोपाल पुलिस ने 16 रनों से मैच जीत लिया। भोपाल पुलिस के गेंदबाज गौतम को शानदार गेंदबाजी के लिए विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार के हाथों मैन ऑफ द मैच दिया गया।

 

 

#RNTU Champions Trophy 2022

Source : Agency

पाठको की राय