Tuesday, October 20th, 2026

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ‘महिला संवाद यात्रा’ के संबंध में दिए बयान से मचा बवाल, रोष प्रर्दशन

पटना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘महिला संवाद यात्रा’ के संबंध में दिए बयान ने बिहार में बवाल मचा दिया है। लालू यादव के बयान को लेकर बीजेपी और जेडीयू लगातार आलोचना कर रहे हैं। वहीं अब पटना में जेडीयू महिला प्रकोष्ठ बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरकर जमकर प्रर्दशन कर रही है।

लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमकर जदयू की महिला नेत्रियों ने नारेबाजी की और माफी मांगने के लिये कहा। बैनर और पोस्टर लेकर जदयू की महिला नेत्रियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव वो खुद सात बेटे-बेटियों के पिता हैं और उसके बाद भी उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है। उन्हें इसके लिए क्षमा मांगनी चाहिए।

वहीं इस विरोध प्रर्दशन में शामिल जेडीयू प्रवक्ता भारती ने कहा कि मेहता लालू प्रसाद यादव ने बिहार की बेटियों के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है। लालू प्रसाद यादव को अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगना चाहिए. लालू प्रसाद यादव भाषाई दिवालियापन के शिकार हो गए हैं।

 

#RJD supremo Lalu Prasad Yadav's

Source : Agency

पाठको की राय