Saturday, October 24th, 2026

बिहार-मुजफ्फरपुर में समर्थकों से बोले राजद नेता मुन्ना शुक्ला, 'मेरी सरकार बनेगी तो रहेंगे जेल में और मिलेंगे बंगले में'

मुजफ्फरपुर.

राजद नेता मुन्ना शुक्ला का अपने समर्थकों के बीच दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पूर्व मंत्री बृज बिहारी की पत्नी और पूर्व सांसद रमा देवी के बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में दोषी ठहराए गए राजद नेता और पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने पटना में सरेंडर कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद मुन्ना शुक्ला ने अपने समर्थकों के बीच एक बयान में कहा कि मेरी सरकार बनेगी, हम जेल में रहेंगे और आपसे मिलेंगे इसी बंगले में। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके समर्थकों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

सरेंडर की तैयारी में जुटे थे समर्थक
मुन्ना शुक्ला के पटना के जिला व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण के पहले उनके समर्थकों की भारी भीड़ उनके मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर जुटी थी। इस दौरान उन्होंने अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया और कहा कि वे जेल से भी संपर्क में रहेंगे।

 

#Bihar-Muzaffarpur#RJD leader#Munna Shukl

Source : Agency

पाठको की राय