Friday, October 23rd, 2026

नारायण मंदिर में ऋषि सुनक ने टेका मत्था, चुनावी जीत के लिए मांगा आशीर्वाद, कहा- धर्म मेरा मार्गदर्शन करता है

ब्रिटेन
ब्रिटेन में आगामी कुछ दिनों के भीतर संसदीय चुनाव होने हैं और ऋषि सुनक की अगुवाई में कंजर्वेटिव पार्टी एक बार पिर जीत का पताका लहराने को बेताब है। हालांकि चुनावी रणनीतिकार चुनाव में विपक्षी दल लेबर पार्टी का पलड़ा भारी बता रहे हैं। इस बीच ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ लंदन के एक हिन्दू मंदिर का दौरा किया। श्री स्वामीनारायण मंदिर में माथा टेकने के बाद सुनक ने अपनी हिन्दू आस्था के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि धर्म हमेशा से मेरा मार्गदर्शन करता है।

ब्रिटेन में होने वाले चुनाव के मद्देनजर लंदन में श्री स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे ऋषि सुनक ने हिंदू आस्था के बारे में कहा कि यह मेरे लिए "प्रेरणा और आराम" का स्रोत है। सुनक ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि धर्म हमेशा से उनका मार्गदर्शन करता है। चाहे वह निजी जीवन हो या सार्वजनिक। जिंदगी के हर छोर पर धर्म मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुनक ने कहा, "मैं एक हिंदू हूं और आप सभी की तरह, मैं भी अपने धर्म के प्रति विश्वास से प्रेरणा और सांत्वना लेता हूं। मुझे श्रीमद भगवद गीता की शपथ लेकर सांसद बनने पर गर्व है।" सुनक ने आगे कहा कि उन्हें हिन्दू होने पर गर्व है।

उन्होंने आगे कहा, "हमारा विश्वास हमें अपना कर्तव्य करना सिखाता है और जब तक कोई इसे ईमानदारी से करता है तब तक परिणाम के बारे में चिंता नहीं करता। यही वह है जो मुझे हमेशा प्रेरणा देता है। अपने माता-पिता की तरह मैं भी अपना जीवन सादगी से जीने की कोशिश करता हूं और यही वह चीज है जो मैं अपनी बेटियों को बड़े होने पर देना चाहता हूं। यह धर्म ही है जो सार्वजनिक सेवा के प्रति मेरे दृष्टिकोण में मेरा मार्गदर्शन करता है।"

 

 

#British Prime Minister Rishi Sunak

Source : Agency

पाठको की राय