Thursday, October 22nd, 2026

ऋषभ हाजरा सोलो वादन में रीजनल में प्रथम

राजनांदगांव

केंद्रीय विद्यालय पेंड्री की कक्षा 11वीं (बायो) के छात्र ऋषभ हाजरा ने रायपुर में आयोजित रीजनल लेबल सोलो वादन (तबला) में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने अपने सोलो तबला वादन से निर्णायकों को काफी प्रभावित किया। ऋषभ हाजरा नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विमल हाजरा तथा रानू हाजरा के पुत्र हैं। वे अपने गुरु शुभोमय मुखर्जी एवं चाचा श्याम हाजरा से तबला वादन सीख रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री रंगास्वामी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं तथा मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय