Sunday, October 25th, 2026

रिसाली नपा के आठ एलडरमेनों की नियुक्तियां रद्द

भिलाई
राज्य सरकार ने शुक्रवार को अहम फैसला लेते हुए भिलाई रिसाली नगर पालिका निगम में आठ एल्डरमेनों की नियुक्तियों को रद्द करते हुए नगर पालिका चुनावों के बाद ही एल्डरमेनों की नियुक्तियां की जायेगी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भिलाई के नगर पालिका निगम में सरकार ने गत वर्ष सितंबर में आठ एल्डरमेनों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे जिनमें विलास बोरकर, प्रेम साहू, फकीर राम ठाकुर, तरुण बंजारे, अनुप डे, किर्ती लता वर्मा, संगीता सिंह व डोमार देशमुख को एल्डरमेन मनोनीत किया गया था। इन सभी एल्डरमेंनों की नियुक्ति रद्द किये जाने का आदेश शुक्रवार को जारी किया गया।

 

#Risali Napa

Source : Agency

पाठको की राय