Tuesday, October 20th, 2026

फिल्म ​'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' की रिंकू और गुड़िया

मुंबई

साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' और 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जुगलबंदी, हर किसी को पसंद आई थी। इस कॉमेडी मूवी को आज भी देखकर बोरियत महसूस नहीं होती। साफ-सुथरी इन दोनों ही फिल्मों में दो बच्चियां थीं। जो आज काफी बड़ी हो गई हैं। उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। हालांकि दोनों ने ही एक्टिंग छोड़ दी है और कोई और काम शुरू कर दिया है। आइए मिलवाते हैं, हसीन चेहरों से।

फिल्म ​'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' के दोनों कलाकार अब बदल चुके हैं। अब इनकी तस्वीर देख आप जरूर गच्चा खा जाएंगे। पहचानना मुश्किल हो जाएगा। 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' में इस बच्ची ने अनुराधा उर्फ बिपाशा बसु की भतीजी का रोल किया था।

2000 में आई 'हेरा फेरी' में ये बच्ची देवी प्रसाद उर्फ कुलभूषण खरबंदा की पोती के रोल में दिखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'फिर हेरा फेरी' में एंजलिना इदनानी ने जब काम किया था, तब वो 9 साल की थीं। 'हेरा फेरी' में रिंकू का रोल करने वाली एन एलेक्सिया ने 3 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। और इस मूवी में वो 10 साल की थीं।

2007 में आई फिल्म 'ता रा रम पम' में भी एंजलिना इदनानी ने काम किया। इसमें उनका नाम प्रिया सिंह था। वह रानी मुखर्जी की बेटी बनी थीं। एन एलेक्सिया की पहली फिल्म 1997 में आई Avvai Shanmugi थी। इसके अलावा उन्होंने 'चाची 420' में भी काम किया है। एंजलिना इदनानी की उम्र अब 26 साल है। वह एकदम हसीन हो गई हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय