Tuesday, October 20th, 2026

रणवीर की ‘सर्कस’ के बिके राइट्स


रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का जब से ऐलान किया गया है, तभी से फिल्म लगातार सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। हालांकि इस बात की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं की गई है। लेकिन इसी बीच फिल्म के डिजिटल, सैटेलाईट और थियेटर राइट्स की डील पक्की हो जाने की खबर सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के अनुसार रणबीर सिंह स्टारर सर्कस थिएटर में रिलीज होगी। खबर के अनुसार थियेटर में रिलीज के 28 दिनों के अंदर ही फिल्म डिजिटल माध्यम पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर की इस नई आगामी फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म के सैटेलाईट प्रीमियर की डील जी नेटवर्क के हाथ लगी है। आपको बता दें फिल्म को रोहित के साथ मिलकर रिलायंस इंटरटेनमेंट और टीसीरीज प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये सुपरहिट फिल्म अंगूर मूवी की रीमेक है.अंगूर में संजीव कुमार, देवेन वर्मा, मौशमी चटर्जी, दीप्ति नवल और इला अरूण मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे. गुजहार डायरेक्टिड अंगूर फिल्म को फैंस आज तक काफी पसंद करते हैं. ऐसे में अगर सर्कस 31 दिसंबर 2021 को रिलीज होती है तो साफ है कि फैंस घर बैठकर फिल्म जनवरी माह में देख पाएंगे। वैसे अंगूर फिल्म दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी, जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं, लेकिन जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मजेदार स्थित देखने को मिलती है. फिल्म में साफ सुथरी कॉमेडी को जगह दी गई थी। आपको बता दें कि शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी आॅफ एरर्स पर फिल्म आधारित होगी. अंगूर फिल्म भी इसी नाटक पर आधारित थी. फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय