Friday, October 23rd, 2026

जरूरतमंद परिवारों तक क्रान्ति सेना पहुंचा रहा सूखा राशन, सेनेटाइजर व मास्क

रायपुर
कोरोना संक्रमण के चलते राज्य में लाकडाऊन जारी है, इस बीच रोज कमाने खाने वाले मजदूरों में भूखमरी की स्थति बनी हुई है। छत्तीसगढि?ा क्रान्ति सेना प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के निर्देश पर रायपुर के पदाधिकारियों द्वारा उरला भनपुरी क्षेत्र में जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन, सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया।

सेना के मीडिया प्रभारी देव हीरा लहरी ने बताया जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का काम प्रदेश के कई जिलों में सेनानी लगें हुए हैं, बालोद जिला में वृहद स्तर पर सूखा राशन वितरण किया जा रहा है। रायपुर जिला महामंत्री लक्की वर्मा और उनकी टीम ने भनपुरी क्षेत्र के सेधवार तालाब, संतोषी मंदिर वार्ड 5 विजय नगर वार्ड 4 व आसपास के गरीब मजदूर परिवारों में राशन वितरण किया गया। इस विपदा की घड़ी में क्रान्ति सेना द्वारा सभी लोगों को आगे आकर सेवा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रायपुर के किसी भी जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन व अन्य मदद के लिए सेना के कार्यकर्ता के साथ मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के सभी वर्गों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है।

 

#सूखा राशन#सेनेटाइजर

Source : Agency

पाठको की राय