Saturday, October 24th, 2026

निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण, आगामी नवम्बर माह में आयोजित होंगे विशेष शिविर

रायपुर
भारत निवार्चन आयोग नई दिल्ली के निदेर्शानुसार प्रदेश में निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर आगामी नवम्बर माह के 12, 13, 19 और 20 तिथियों में आयोजित होंगे। इन विशेष शिविरों में निर्वाचन नामावलियों को 01 जनवरी 2023 की स्थिति में पुनरीक्षित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा इस संबंध में निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के लिए नियुक्त किए गए सभी अभिहित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में उपस्थित रहकर दावा आपत्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि विशेष शिविरों के आयोजन के लिए 05 नवम्बर 2022 और 06 नवम्बर 2022 की तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे संशोधित कर 12, 13, 19 और 20 नवम्बर को निर्धारित की गई है।

 

#Revision

Source : Agency

पाठको की राय