Wednesday, October 21st, 2026

आरटीई के तहत मान्यता नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी

भोपाल

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत कक्षा 8 तक के अशासकीय स्कूलों के लिए नवीन मान्यता और मान्यता नवीनीकरण की संशोधित समय सारणी जारी की है। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि इच्छुक अशासकीय विद्यालय मान्यता नवीनीकरण और नवीन मान्यता के आवेदन आरटीई एमपी ऐप के माध्यम से 21 फरवरी 2022 तक कर सकेंगे। इसके पूर्व 10 फरवरी 2022 आवेदन अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी जिसे विद्यालयों की सुविधा के लिए बढ़ाया गया है।

राज्य शिक्षा केंद्र ने इस संबंध में सभी कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्रोत समन्वयकों को निर्देश जारी किये हैं। बी.आर.सी.सी. प्राइवेट स्कूलों का 28 फरवरी 2022 तक भौतिक सत्यापन कर निरीक्षण प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी 10 मार्च 2022 तक मान्यता आवेदन का निराकरण करेंगे। आवेदन निरस्तीकरण की अपील 45 कार्य दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष की जा सकेगी।

 

 

#आरटीई

Source : Agency

पाठको की राय