Wednesday, October 21st, 2026

जिला शिक्षा केंद्र उमरिया में कलेक्टर द्वारा नई शिक्षा नीति एवं विद्यालयों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा

उमरिया
 कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला षिक्षा केंद्र उमरिया में स्कूलों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि षिक्षकों पर नई पीढ़ी के भविष्य का भार होता है। षिक्षक जैसा करेंगें जैसा सिखाएंगे और जिस स्तर की शिक्षा विद्यार्थी उसी स्तर के तैयार होंगे। षिक्षकों को नए ज्ञान से सदैव अवगत रहना चाहिए , इसके लिए उन्हें अध्ययन एवं अध्यापन क्रम सदैव बनाएं रखना चाहिए। समय पर स्कूल में उपस्थित होकर नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन करें तथा अपने व्यवहार से विद्यार्थियों का दिल जीते तभी उन्हें विद्यार्थी एवं समाज से सम्मान मिलेगा।

 नई षिक्षा नीति 2020 पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि षिक्षा नीति में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ साथ प्रायोगिक ज्ञान को भी बढ़ावा दिया गया है। षिक्षा को रोजगार से जोड़ने की पहल की गई है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, जिला षिक्षा अधिकारी उमेष कुमार धुर्वे तथा डीपीसी सुमिता दत्ता  एवं प्राचार्य जिला प्रषिक्षण केंद्र एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

 

#District Education Center Umaria

Source : Agency

पाठको की राय