Sunday, October 25th, 2026

जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक आज

रायपुर। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक 25 अगस्त को दोपहर 2 बजे से शिवनाथ भवन सेक्टर-19 अटल नगर नवा रायपुर के सभाकक्ष में होगी। बैठक में सभी मुख्य अभियंतों और अधीक्षण अभियंताओं को अपने-अपने इलाके की लिफ्ट एरिगेशन योजना, सिंचित क्षेत्र को दोगुना करने के संबंध में पुरानी एवं नवीन सिंचाई परियोनाओं के तहत संचालित कार्य की अद्यतन स्थिति के साथ ही सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले की बजट में शामिल योजनाओं के डीपीआर की जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय