Wednesday, October 21st, 2026

शहडोल संभाग में राजस्व सेवा अभियान 15 अक्टूबर से 15 जनवरी तक चलेगा

अनुपपुर
कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने शहडोल संभाग में 15 अक्टूबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक राजस्व सेवा अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। राजस्व सेवा अभियान में राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी आगामी 1 नवंबर 2022 से प्रत्येक ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निराकरण भी करेंगे। कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस विभाग एवं वन विभाग भी इस अभियान में सहभागिता निभाकर अपने विभागीय कार्यों का निराकरण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले राजस्व से संबंधित आवेदनों का,वन भूमि की सुरक्षा, वनाधिकार अधिनियम के तहत पट्टे तथा सीएम हेल्पलाइन से संबंधित आवेदन भी इस दौरान समन्वय कर निपटाए जा संकेगे।

 

#Revenue service

Source : Agency

पाठको की राय