Sunday, October 25th, 2026

राजस्व अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण करें - कलेक्टर

रायपुर
कलेक्टरसौरभ कुमार ने राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा तथा अन्य मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने जिले में किए जा रहे गिरदावरी का कार्य की समीक्षा की और आवश्यक प्रगति नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इस कार्य को 20 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण किया जाए। राजस्व अधिकारी यह ध्यान रखें कि प्रकरणों के निराकरण में दबाव या किसी तरह के प्रलोभनों से प्रभावित न हों। नियमों के तहत ही प्रकरणों को निराकृत करें। प्रकरणों को आॅनलाइन एंट्री भी करें। कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जिले एवं अनुविभागों के सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Collector

Source : Agency

पाठको की राय