Monday, October 26th, 2026

राजस्व मंत्री राजपूत गंजबासोदा में घटना स्थल पर पहुँचें

भोपाल

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने गंजबासोदा में हुई दुर्घटना का जायजा लिया। घटना स्थल पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्यो के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम तत्परता के साथ बचाव कार्यो में जुटी हुई है।

राजस्व मंत्री राजपूत ने कहा कि एक साथ कई लोगों के कुँए में गिरने की घटना बहुत ही दर्दनाक और हृदयविदारक है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है। अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं। उन्होंने दुर्घटना में मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं घटना पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों 5-5 लाख रूपये एवं घायलों को 50 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की है।

 

#राजपूत गंजबासोदा

Source : Agency

पाठको की राय