Tuesday, October 20th, 2026

अब्दुल्ला आजम को रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया सर्टिफिकेट

  रामपुर

 यूपी में चुनाव से पहले पार्टियां प्रत्याशियों पर पूरा फोकस कर रही हैं. साथ ही चुनाव मैदान में उतरने के लिए कैंडिडेट नामांकन से लेकर प्रचार में लगे हुए हैं. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां का नामांकन स्वीकार कर लिया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने सर्टिफिकेट जारी कर दिया है.

बता दें कि अब्दुल्ला आजम रामपुर की 34 स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं. अब्दुल्ला आजम के सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन स्वीकार करते हुए सर्टिफिकेट जारी कर दिया है.

अब्दुल्ला आज़म खां के वकील जुबेर अहमद खान ने कहा कि मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खां का नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी थी. स्क्रूटनी में नॉमिनेशन फॉर्म पास हो गया. उसे स्वीकार कर लिया गया है. जो रिक्वायरमेंट थे, वह हमने पूरे कर दिए.

 

#अब्दुल्ला आजम

Source : Agency

पाठको की राय