Wednesday, October 21st, 2026

रिटायर्ड अफसर नायडू और सभाजीत यादव का जमीनी विवाद, अब प्लॉट की नपती करेगा प्रशासन

भोपाल
राजधानी के रातीबड़ इलाके के बिशनखेड़ी गांव में पांच फीट की जमीन के कब्जे को लेकर दो रिटायर्ड अफसरों और उनके परिवारों के बीच हुए विवाद में भोपाल पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने दोनों आवेदनों को उसकी जांच पूरी करने के लिए प्रशासन को पत्र लिख दिया है। अब आगे की कार्रवाई प्रशासन को करना है। ऐसे में माना जा रहा है कि मामला आईएएस अफसरों के स्तर पर हो रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिटायर्ड एसईएस बीआर नायडू की पत्नी जमुना बिलोने व बेटी निवेदिता नायडू के नाम सूरज नगर के पास एक जमीन है। उसी जमीन से लगी हुई जमीन रिटायर्ड आईएएस सभाजीत यादव की पत्नी शोभना यादव की की जमीन है। जहां यादव परिवार रहता है। 20 अक्टूबर की सुबह करीब नौ बजे बीआर नायडू की बेटी निवोदिता सीमांकन में मिली जमीन को कब्जे में लेने के लिए जेसीबी लेकर पहुंची और उनके हिस्से में आने वाली पांच फीट जमीन पर बने निर्माण तुड़वाना शुरू कर दिया था। क्योंकि सीमांकन के दौरान पांच फीट का हिस्सा नायडू परिवार के पास आ रहा है। तोड़फोड़ की खबर मिलते ही रिटायर्ड आईएएस सभाजीत यादव का परिवार बाहर आ गया और दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

सूत्रों की माने तो दोनों रिटायर्ड आईएएस अफसरों के परिवारों का विवाद आईएएस एसोसिएशन तक पहुंच गया था, लेकिन जब दोनों ही पक्षों एसोसिएशन के सामने सुनने को तैयार नहीं हुए तो उसने भी पल्ला झाड़ लिया। अब पूरे मामले की जांच सिर्फ जिला प्रशासन करेगा और उसकी जांच पूरी होने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में दोनों पक्षों की ओर आवेदन आए थे, लेकिन मामला पुलिस हस्ताक्ष्पेय योग्य नहीं है। इसलिए प्रशासन को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अब नपती से लेकर दस्तावेजों की जांच प्रशासन करेगा।
उमेश तिवारी, सीएसपी टीटी नगर

 

#Naidu#Sabhajit Yadav

Source : Agency

पाठको की राय