Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ PHQ के ओएसडी रिटायर्ड आईपीएस राजेश मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी: राज्य न्यायालयिक विज्ञान व जेल भी संभालेंगे

रायपुर.

छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस हेड क्वार्टर के ओएसडी का दायित्व संभाल रहे रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर राजेश मिश्रा को दो अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अब वो अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोग शाला रायपुर और महानिदेशक ,जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।

छत्तीसगढ़ शासन गृह पुलिस विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

"" राज्य शासन द्वारा श्री राजेश मिश्रा (भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी ) विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ,पुलिस मुख्यालय को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक ,राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोग शाला रायपुर और महानिदेशक ,जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। pic.twitter.com/dmiQagvFll ""
    — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 2, 2024

 

#PHQ OSD#Rajesh Mishra#also handle#state forensic science and jail#gets responsibility

Source : Agency

पाठको की राय