10वीं-12वीं के छात्रों का रिजल्ट 29 अप्रैल को होगा जारी
भोपाल
मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को एक साथ जारी किया जाएगा. छात्र रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. जारी डिटेल्स के मुताबिक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा. छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.nic.in , mpbse.mponline.gov.in के अलावा sarkariresult.com और पर नजरे गड़ाएं रखें.
इस वर्ष करीब 18 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं 12वीं की परीक्षा दी थी. एमपी बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी. परीक्षा सभी केंद्रों पर नकलमुक्त हुई थी.
इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें.
- 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें.
अधिक जानकारी के लिए Click Here...

पाठको की राय