Sunday, October 25th, 2026

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित

भोपाल

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित संस्कृत विद्यालयों में कक्षा 5वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किया गये है। चेयरमैन  भरत बैरागी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) द्वारा परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। बैरागी ने सफल परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य एवं सफल जीवन की कामना की है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम एम.पी.ऑनलाइन की बेवसाइट-mpss.mponline.gov.in पर देख सकते हैं।

 

#महर्षि पतंजलि संस्कृत

Source : Agency

पाठको की राय