Saturday, October 24th, 2026

बिहार के 15 जिलों में इंटरनेट सेवा पर पाबंदी 24 घंटे बढ़ाई गई, फेसबुक, व्हाट्सएप समेत 22 ऐप पर मैसेज-फोटो-वीडियो बैन

पटना  
अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में हो रहे उपद्रव को देखते हुए राज्य सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा पर 19 जून से 48 घंटे तक लगी रोक को बढ़ा दिया है। अब 20 जून तक सूबे के 15 जिलों में इंटरनेट बैन रहेगा। असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे अफवाह को रोकने के लिए सभी तरह के सोशल नेटवर्किंग साइट पर पाबंदी लगाई गई है। हालांकि इन जिलों में सरकारी कामकाज के लिए इस्तेमाल होने वाली इंटरनेट सेवाएं बहाल रहेंगी।


कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और दरभंगा में इंटरनेट की सेवाएं बाधित रहेंगी। अग्निपथ योजना को लेकर तोड़फोड़, आगजनी व रोड़ेबाजी की अधिकतर घटनाएं भी इन्हीं जिलों में हुई हैं।

 

 

#इंटरनेट सेवा

Source : Agency

पाठको की राय