Friday, October 23rd, 2026

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को सौंपा गया दायित्व

धमतरी
छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश पर जिले में पदस्थ एडीएम नगरी श्री जितेन्द्र कुमार कुर्रे और कुरूद श्री सुनील कुमार शर्मा के अन्यत्र जिले में स्थानांतरण के मद्देनजर उन्हें भारमुक्त करते हुए कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने तीनों अनुभाग के लिए नए एसडीएम बनाए हैं। उन्होंने नवपदस्थ संयुक्त कलेक्टर डॉ.विभोर अग्रवाल को जिला सत्कार अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा है। श्री अग्रवाल अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी भी होंगे। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नगरी का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी और उप मंडी नगरी का दायित्व सौंपा गया।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर श्री डी.सी.बंजारे को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कुरूद का सम्पूर्ण प्रभार सौंपा गया है। उन्हें अनुभाग क्षेत्र के लिए भू-अर्जन अधिकारी और मंडी कुरूद, उप मंडी मगरलोड की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उक्त सभी अधिकारियों को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य कार्य भी करना होगा। बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर श्री बंजारे को पूर्व में सांपे गए कार्यों को उनके लिंक अधिकारी अपने कार्यों के साथ-साथ सम्पदित करेंगे।

 

#State Administrative Service

Source : Agency

पाठको की राय