Sunday, October 25th, 2026

लोकतंत्र का सम्मान करें, शत प्रतिशत मतदान करें


रायपुर

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में 8 अगस्त को राजीव पांडे महाविद्यालय में नवीन मतदाताओं हेतु जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में एडिशनल सीईओ एच.के. जोशी ने मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए ऐसी छात्राएं जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है और हो चुकी हैं और उनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनको वोटर हेल्पलाइन एप और ईसीआई पोर्टल के माध्यम से फॉर्म 6 भरने के लिए प्रेरित किया गया। यहां महाविद्यालय की 106 छात्राओं ने अपना पंजीकरण नहीं किया था उन्हें इस पंजीकरण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। सभी छात्र-छात्राओं ने अवश्य मतदान करेंगे का संकल्प लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय