Sunday, October 25th, 2026

सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों का तत्परता से करें निराकरण : कलेक्टर खान

सीधी
 सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मुजीबुर्रहमान खान ने सभी विभाग प्रमुखों को शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि  सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जाए तथा 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निराकृत करने की पहल की जाए। इसके साथ ही अगस्त माह में प्राप्त शिकायतों को 20 सितंबर के पहले शत प्रतिशत संतुष्टि के साथ निराकृत करायें।

   कलेक्टर ने 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि  विशेष प्रयास किया जाकर 100 दिवस से अधिक समय से लंबित अधिकतम शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकृत करायें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को शिकायत कर्ता से संवाद स्थापित करते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज करायें।

 

#Collector Khan

Source : Agency

पाठको की राय