Tuesday, October 20th, 2026

संकल्पित होकर एक पौधा लगाएँ पुलिस के जवान- गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

दतिया
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस के प्रत्येक जवान से एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 29 वीं बटालियन एस.ए.एफ. दतिया के प्रागंण में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरोना ने हमारे जीवन पद्धति को बदल कर रख दिया हैं। जहाँ लोग अपनी प्रकृति, संस्कृति एवं अपनी सभ्यता को भूले हैं, वहाँ कोरोना हावी हुआ है। कोरोना का असर ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा महानगरों एवं शहरी क्षेत्रों में अधिक देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कोरोना काल में प्राणवायु ऑक्सीजन के महत्व को समझा है इसीलिए लोगों का वृक्षारोपण के प्रति रुझान बढ़ा है। गृह मंत्री ने कहा कि नीम के वृक्ष को आदिकाल से हकीम के रूप में जाना जाता है जिसके उपयोग से कई बीमारियों का इलाज होता है।  लेकिन हमने इसके महत्व को नहीं समझा। हमें वृक्षों के महत्व को समझने के साथ-साथ अन्य लोगों को इनके महत्व को बताना होगा।  

कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, कमांडेंट एस.ए.एफ. 29वीं बटालियन मनोज श्रीवास्तव, गिन्नीराजा, कालीचरण कुशवाहा, राकेश झा, आदि उपस्थित थे।

 

#Home Minister Dr. Mishra

Source : Agency

पाठको की राय